महाशिवरात्रि पर्व पर प्रशासन रहा सतर्क, डीएम व एसपी ने किया मंदिरों का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच, 26 फरवरी: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह पूरे जिले में सतर्क रहे। नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा के साथ पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर का दौरा किया।

इस दौरान महामंडलेश्वर श्री रवि गिरि जी महाराज के सान्निध्य में डीएम व एसपी ने विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने महामंडलेश्वर से मंदिर और क्षेत्र की व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

पूरे जिले में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे और सभी सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी करतेरहे।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें