तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भतीजी गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, पूरे तिवारी मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी दीपांशू अवस्थी ने चंदापुर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई मुकेश कुमार अवस्थी एक नवंबर की रात करीब 10:15 बजे अपनी बेटी वैभवी के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल विरांज से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बुकवां गांव स्थित मौर्या होटल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एम्स अस्पताल रेफर कर दिया। एम्स में इलाज के दौरान मुकेश कुमार अवस्थी ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी भतीजी वैभवी का उपचार जारी है।

इस संबंध में चंदापुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें