105 वर्ष की आयु में बुजुर्ग महिला का निधन, करूवा गांव में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज, गोंडा।** क्षेत्र के ग्राम करूवा निवासी अकबाल बहादुर सिंह की 105 वर्षीय माता जी का मंगलवार को दोपहर करीब 11बजे उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 105 वर्ष की आयु में उनके निधन से परिवार ने अपनी मातृछाया खो दी।

दिवंगत महिला के पांच पुत्र अकबाल बहादुर सिंह, योगेंद्र सिंह, बृजभान सिंह, शेषकुमार सिंह और अनिल सिंह हैं। मां के निधन से सभी पुत्रों सहित परिवार के अन्य सदस्यों में गहरा दुख व्याप्त है। शोकाकुल परिजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

परिजनों के अनुसार, दिवंगत महिला का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 9 बजे सरयू नदी के तट स्थित कटरा घाट पर किया जाएगा। निधन की सूचना पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुखी परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें