बहराइच, 25 फरवरी। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जानकारी दी कि 07 मार्च 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता सांसद बहराइच डॉ. आनंद कुमार गोंड करेंगे।
बैठक की तिथि में हुआ संशोधन
पूर्व में यह बैठक 27 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब इसे 07 मार्च को आयोजित किया जा रहा है।
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ताकि विकास योजनाओं की समीक्षा और समन्वय सुचारू रूप से किया जा सके।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








