करनैलगंज और मनकापुर तहसीलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में हुआ फेरबदल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा, 26 जून 2025

जिले के राजस्व प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए नायब तहसीलदारों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। करनैलगंज और मनकापुर तहसीलों में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करनैलगंज तहसील के नायब तहसीलदार श्री सुभद्र प्रसाद को प्रभारी तहसीलदार करनैलगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मनकापुर तहसील के नायब तहसीलदार श्री चंदन को प्रभारी तहसीलदार मनकापुर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही न्यायिक कार्यों के संचालन के लिए भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। करनैलगंज के नायब तहसीलदार श्री राम प्रताप पाण्डेय को तहसीलदार (न्यायिक), करनैलगंज के रूप में पदोन्नत किया गया है, जबकि मनकापुर के नायब तहसीलदार श्री अनिल कुमार तिवारी को तहसीलदार (न्यायिक), मनकापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह बदलाव कार्यक्षमता और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इससे तहसील स्तर पर राजस्व और न्यायिक कार्यों में अपेक्षित गति और पारदर्शिता लाने की उम्मीद है।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें