पढ़िए हिन्द लेखनी न्यूज पर आज का राशिफल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित अतुल शास्त्री जी ने रविवार को दैनिक राशिफल जारी करते हुए सभी राशियों के लिए भविष्यफल बताया। आइए जानते हैं आज का संक्षिप्त राशिफल:

 

मेष: किसी विद्वान से मार्गदर्शन मिलेगा, कामों में सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

वृष: अधिकारी नाराज हो सकते हैं, व्यवसाय धीमा रहेगा। सोच-समझकर खर्च करें और निवेश से बचें।

मिथुन: पारिवारिक ज़रूरतों के चलते खर्च बढ़ेगा, तनाव रहेगा। विवादों से दूरी बनाए रखें।

कर्क: अचानक लाभ की संभावना है। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी, उत्साह बना रहेगा।

सिंह: राजकीय बाधा आ सकती है। प्रयास से रुका धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कन्या: अनावश्यक खर्च और तनाव से घिरे रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जल्दबाजी से बचें।

तुला: तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। भूमि संबंधी रुकावट दूर होगी लेकिन विवाद से बचें।

वृश्चिक: चिंता के बावजूद कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन लाभ और नए संपर्क बनेंगे।

धनु: बोलचाल में सावधानी रखें। बजट बिगड़ सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता।

मकर: विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा और सामाजिक मेल-जोल के योग बन सकते हैं।

कुंभ: यात्रा सफल रहेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन: शुभ समाचार मिलेगा, व्यापार लाभ देगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता हो सकती है।

संवाददाता – हिन्द लेखनी न्यूज, करनैलगंज (गोंडा)

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें