जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 03 मई 2026 — जनपद में प्रस्तावित जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में फील्ड ट्रेनर पवन गुप्ता, बब्बन सिंह, विवेकानंद और अशोक कुमार शुक्ला ने गोण्डा शहर, बेलसर और तरबगंज समेत कई क्षेत्रों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। इन सत्रों में जनगणना कार्य को सुचारु, सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करने की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग, डेटा की गोपनीयता बनाए रखने और त्रुटिरहित अभिलेखन के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, विभिन्न प्रपत्रों को भरने की विधि और संभावित समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई।तहसील तरबगंज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह और तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनगणना को राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि सटीक आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायक होते हैं।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साह बढ़ा। अधिकारियों ने प्रशिक्षित कर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने की अपेक्षा जताई।

जिला प्रशासन के अनुसार, जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य कुशलतापूर्वक संपन्न हो सके।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें