लखनऊ मार्ग पर सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर प्रहलाद गंज मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में खपरहिला, बुढवलिया निवासी जगदीश (डॉक्टर) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा मोटरसाइकिल से हुआ, जिसमें उन्हें सिर पर गहरी चोट आई है।घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल की मदद की और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर हालत में जगदीश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें