र्गोंडा में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन: 10 हजार रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। जनपद के विकासखण्ड बभनजोत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार भारती को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को की गई, जिससे पूरे ब्लॉक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार भारती द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर आरोपी को मौके पर ही घूस लेते हुए पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद आरोपी सचिव को बभनजोत ब्लॉक से हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने तत्काल प्रभाव से उमेश कुमार भारती को निलंबित कर दिया है।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और अन्य कर्मचारियों में भी खौफ देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें