गोंडा में जमीन पैमाइश के दौरान बवाल, राजस्व टीम पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। जिले में जमीन की पैमाइश के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने पत्थरबाजी और मारपीट की, साथ ही आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पैमाइश के लिए पहुंची राजस्व टीम से अभिलेख छीनकर फाड़ दिए गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

इस प्रकरण में बच्चा लाल समेत उसके परिवार के कुल 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों पर 11 संगीन धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें