कर्नलगंज में निशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज। क्षेत्र के श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में निशुल्क हृदय जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक वी.के. श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

शिविर को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने कहा कि बीमारियां किसी भी उम्र में हो सकती हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हर छह महीने में अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की नियमित जांच करानी चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।

इसके पश्चात शिविर में मरीजों का पंजीकरण एवं जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सैकड़ों मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिनकी शुगर, ईसीजी (ECG) सहित विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं। उपस्थित चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उचित परामर्श एवं बेहतर उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जी.के. श्रीवास्तव, शिल्पी गुप्ता, रेनू गुप्ता, नंदनी सिंह, पल्लवी सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

शिविर के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफल रहा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें