
कर्नलगंज, गोण्डा। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत और कथित कालाबाजारी को लेकर शनिवार को कर्नलगंज–कटरा रोड स्थित मनोकामना इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने एजेंसी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़ा और अव्यवस्था के गंभीर आरोप लगाए।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद 10–15 दिन तक सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि रिकॉर्ड में डिलीवरी दिखा दी जाती है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर उनके नाम पर बुक किए गए सिलेंडर कहां जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मी उपभोक्ताओं के नाम पर बुक सिलेंडर को अन्य लोगों को 1500 से 2000 रुपये में बेच रहे हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी पर रोजाना भीड़ रहने के बावजूद व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
स्थानीय लोगों ने एजेंसी संचालक की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर गड़बड़ी बिना मिलीभगत के संभव नहीं है। वहीं, पूर्ति विभाग की चुप्पी भी संदेह के घेरे में है।
मामला कोतवाली कर्नलगंज पहुंचा, जहां कई उपभोक्ताओं ने लिखित शिकायत दी। हालांकि, पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर तत्काल कार्रवाई से किनारा कर लिया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।
आक्रोशित उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन तेज करेंगे। साथ ही, फर्जी डिलीवरी की जांच, कालाबाजारी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और गैस एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और उपभोक्ताओं को राहत मिलती है या नहीं।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज








2 thoughts on “कर्नलगंज में गैस एजेंसी पर हंगामा, कालाबाजारी के आरोपों से भड़का जनआक्रोश”
Alright, gonna give bancaxeng a try. Heard some good things, hoping it lives up to the hype. Wish me luck! Check it out yourself: bancaxeng
Gameistanpkrgame, not gonna lie, had a good time. The interface is pretty smooth, and they’ve got a decent selection. Solid spot to chill and play.