

लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा जिला स्तरीय नाउकास्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। यह चेतावनी 27 मार्च 2026 को सुबह जारी की गई, जो दोपहर तक प्रभावी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार हरदोई और सीतापुर जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
इसके अलावा रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, मैनपुरी, एटा, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। किसानों और आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज






