होली मिलन समारोह में साथ दिखे सपा के दो बड़े चेहरे, क्षेत्र की राजनीति में तेज हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के दो प्रमुख नेता एक साथ मंच पर नजर आए, जिससे क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी नेता विनोद कुमार शुक्ला के आवास पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

समारोह के दौरान कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे भी कार्यक्रम में पहुंचे और विनोद कुमार शुक्ला के साथ मंच साझा करते दिखाई दिए। दोनों नेताओं की एक साथ मौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी दोनों नेताओं को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

बताया जा रहा है कि विनोद कुमार शुक्ला पहले बहुजन समाज पार्टी से भी कटरा बाजार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं और क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

होली मिलन समारोह के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं इस कार्यक्रम को आगामी चुनावी समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें