







गोंडा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की समयबद्ध जांच कर मौके पर जाकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी और प्रभावी ढंग से निस्तारण करना है। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच व कार्रवाई निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में पुलिस, राजस्व सहित अन्य विभागों के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज








