अपने ऊपर की गई कार्रवाई को बताया गलत, बोले– मैं आतंकवादी नहीं: नीरज सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। मनकापुर क्षेत्र में अवध केसरी सेना के अध्यक्ष नीरज सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने खिलाफ की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे तानाशाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि उन्होंने कोई आपराधिक कार्य नहीं किया है।

नीरज सिंह ने बताया कि हाल ही में यूजीसी के नए नियमों को लेकर उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना है कि उन्होंने सवर्ण समाज के बच्चों के शिक्षा अधिकार के मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। इसी को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से सिस्टम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वह कोई बड़ा आतंकवादी हों। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी आपराधिक धारा के डुमरियाडीह चौकी पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।

नीरज सिंह का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई तानाशाही और हिटलरशाही का प्रतीक बनती जा रही है। उन्होंने मांग की कि उनके साथ हो रही इस तरह की कार्रवाई को रोका जाए और निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच की जाए।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें