पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया गया हेल्पिंग बींग फाउंडेशन का दूसरा स्थापना दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सामाजिक संस्था हेल्पिंग बींग फाउंडेशन ने अपना दूसरा स्थापना दिवस पर्यावरण हितैषी कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा पाँच फलदार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष बृजेश जायसवाल, सचिव आशीष सिंह सहित शुभम सिंह “देवेश”, दीपक सोनी, सूरज सिंह, सुधीर वर्मा और प्रिंस सिंह उपस्थित रहे।

संस्था की ओर से दिए गए संदेश में बताया गया कि देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुँच चुका है, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। इसका प्रमुख कारण पेड़ों की घटती संख्या है, जिसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा नियमित रूप से वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें