कर्नलगंज के जे.पी.ओ.पी. मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज, गोण्डा।कर्नलगंज नगर स्थित जे.पी.ओ.पी. मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक श्री वी.के. श्रीवास्तव ने की, जबकि श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्राचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्री वी.के. श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के अध्यापक श्री सुधीर मिश्रा ने किया।

विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय में बिताए गए अपने यादगार पलों को जीवंत कर दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र वह क्षण रहा, जब विद्यार्थियों ने खेल-खेल में सभी शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री वी.के. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार ही जीवन में सफलता की कुंजी हैं। वहीं मुख्य अतिथि ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जी.के. श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, अध्यापक अरविंद कुमार वर्मा, राहुल गुप्ता, कृष्ण गोपाल तिवारी, आशुतोष कुमार, दुर्गेश कुमार गुप्ता, आकाश गोस्वामी, आर.के. मिश्रा, आलोक मिश्रा, कुलदीप सिंह, प्रतिमा बाजपेई,पल्लवी सिंह गोल्डी मिश्रा, पूर्णिमा सोनी, श्रुति मोदनवाल, मणिका, मन्तसा, मधु सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें