श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करनैलगंज, नगर में संचालित श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में शनिवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह ने कहा कि इंटरमीडिएट पास करने के बाद अब जीवन की असली लड़ाई शुरू होती है। लक्ष्य तय कर मेहनत से आगे बढ़ें और भटकाव से दूर रहें। उन्होंने छात्रों को संस्कार, संस्कृति और शिष्टाचार न छोड़ने की सीख दी। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर व सरस्वती पूजन से किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रबंधक वीके श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य जीके श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और कई आंखें नम रहीं। कार्यक्रम में परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह,जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह (कर्नलगंज द्वितीय )विधायक प्रतिनिधि शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, डलिहा महराज, बृहस्पति कुमार दूबे उर्फ चूरे महराज, दीपक पाण्डेय, नीरज मिश्र, शिक्षक शिवाकांत पाठक, रवि सिंह,कुलदीप सिंह,चंदन सिंह,संजय सिंह,प्रमोद सिंह,दिग्विजय सिंह,देवेश सिंह,अंबुज मिश्रा, प्रवेश मिश्र, उत्तम गुप्ता, राजन मिश्र, शिल्पी, रेनू, भास्कर दूबे समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें