मा० मंत्री दारा सिंह चौहान का गोण्डा, मऊ व आजमगढ़ का एकदिवसीय भ्रमण 8 फरवरी को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा/मऊ/आजमगढ़।उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मंत्री, कारागार विभाग श्री दारा सिंह चौहान जी का प्रभारी जनपद गोण्डा, मऊ एवं आजमगढ़ का एकदिवसीय भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 08 फरवरी2026 (रविवार) को प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा० मंत्री जी प्रातः 09:30 बजे लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान कर 11:30 बजे (वाया बाराबंकी) सर्किट हाउस, गोण्डा पहुंचेंगे। यहां वे जिला प्रशासनिक समन्वय समिति/कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरान्त 12:00 बजे मा० मंत्री जी केन्द्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

दोपहर 13:00 बजे मा० मंत्री जी गोण्डा से (वाया अयोध्या-अम्बेडकरनगर-आजमगढ़) मऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। 15:30 बजे वे ग्राम-नदवा सराय, थाना-घोसी, जनपद-मऊ पहुंचकर ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में सम्मिलित होंगे।

इसके पश्चात 16:20 बजे मा० मंत्री जी ग्राम-सरायगंगा पब्बी, थाना-घोसी, जनपद-मऊ में श्री महेन्द्र प्रताप चौहान (मायरा फिलिंग स्टेशन) के पुत्र के शुभ तिलकोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
17:00 बजे वहां से प्रस्थान कर 18:00 बजे मा० मंत्री जी रायल उत्सव एवं लॉन, बेलइसा, थाना-सिधारी, जनपद-आजमगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे श्री कालिका प्रसाद यादव, पूर्व उप अभिलेख अधिकारी के पुत्र के विवाहोपरान्त आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होंगे।

सायं 18:30 बजे आजमगढ़ से (वाया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे) प्रस्थान कर 21:30 बजे मा० मंत्री जी लखनऊ आगमन करेंगे।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान समन्वय एवं संपर्क हेतु जिला प्रशासन गोण्डा, श्री अनुपम मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, गोण्डा) सहित संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मा० मंत्री जी के साथ ऑन ड्यूटी स्टाफ के रूप में श्री शैलेश दीक्षित (अपर निजी सचिव) एवं श्री रामानन्द चौहान (पीएसओ) रहेंगे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें