सूत्र
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के नारायनपुर माझा दुल्हिन पुरवा में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में सिंचाई कर रहे लल्ला दूबे पर तीन अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हमले में उनके भाई अमरनाथ दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
घायल अमरनाथ दूबे को सीएससी कर्नलगंज से जिला अस्पताल गोंडा रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच व विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं
इलाके में दहशत का माहौल
पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
अपडेट जारी…
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज








