
कर्नलगंज,गोंडा।महिला आयोग की सदस्या एकता सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्नलगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई। कई स्टाफ कर्मी गैरहाजिर पाए गए, जबकि अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी भी देखने को मिली।

निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं को लेकर महिला आयोग की सदस्या ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं और मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एकता सिंह ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज








