कैसरगंज पहुँचा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, शोकाकुल परिवार को सौंपा 1 लाख की सहायता राशि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच, 26 सितम्बर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंभौरा पहुँचा। यहाँ प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्गीय राम संवारे यादव उर्फ ननकू जी के असमय निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को श्री अखिलेश यादव द्वारा भेजी गई ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। बताया गया कि यह सहयोग राशि परिवार के बच्चों की शिक्षा एवं भरण-पोषण में सहायक सिद्ध होगी।

अपने संवेदनापूर्ण संदेश में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि “समाजवादी पार्टी हर दुःख-दर्द की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी रहती है।”

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कैसरगंज अभिषेक यादव देवा, जिलाध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी बहराइच पेशकार राव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी बहराइच नन्देश्वर नन्द यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश शैलेश सिंह शैलू (मौर्य राजवंश), जिला उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी अमरदीप यादव, विनय यदुवंशी, विनोद यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

परिवार ने इस कठिन घड़ी में आर्थिक सहयोग और संवेदना प्रकट करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।

 

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें