लोकार्पण, शिलान्यास और जनता से संवाद—मुख्यमंत्री आज दौरे पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 मुख्यमंत्री का श्रावस्ती-बलरामपुर दौरा

विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, बाढ़ प्रभावित लोगों से लेंगे हालचाल

हिंद लेखनी न्यूज़, लखनऊ/श्रावस्ती/बलरामपुर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 और 28 सितम्बर को श्रावस्ती और बलरामपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे।

 27 सितम्बर (शनिवार)

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:35 बजे लखनऊ से रवाना होकर 2:05 बजे श्रावस्ती पहुंचेंगे। यहां वे कैसरगंज के मंझरिया गांव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई व स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2:40 बजे वे सीताद्वार स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

 28 सितम्बर (रविवार)

दूसरे दिन सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में दर्शन करेंगे। 10:00 बजे वे धौरहरा में नव-निर्मित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद 11:25 बजे मुख्यमंत्री माँ पटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर पहुंचकर समारोह में शामिल होंगे।कार्यक्रमों के उपरांत दोपहर में मुख्यमंत्री लखनऊ लौट आएंगे।

 प्रशासन ने कसी कमर

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। उनकी सुरक्षा में लगे अधिकारी व जवान एक दिन पूर्व ही मौके पर तैनात हो जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी दी गई है कि उनका ब्लड ग्रुप एबी-पॉजिटिव है।


✍️ हिंद लेखनी न्यूज़


 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें