जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 80 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाएं*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित वार्ड नंबर छह में भारतीय स्टेट बैंक के समीप प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ गरिमामय समारोह के बीच किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामलाल अकेला, भाजपा अवध प्रांत के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौड़, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह, महराजगंज नगर के प्रथम नागरिक प्रभात साहू, भाजपा की संभावित प्रत्याशी नेहा सिंह आनंद और महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुधा अवस्थी मौजूद रहीं।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग द्वारा संचालित की जाती है। इसके तहत आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती हैं। केंद्र पर विभिन्न बीमारियों से संबंधित 2000 से अधिक प्रकार की औषधियां उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। यहां दवाओं पर 50 से 80 प्रतिशत तक की बचत हो सकेगी।

केंद्र के प्रोपराइटर एवं संरक्षक सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की काफी दिनों से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की मांग थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जन औषधि केंद्र का शुभारंभ कराया गया है। अब क्षेत्र के लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राम आशीष वर्मा, जन्मेजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव सुरेश मौर्य भाजपा नेता पवन साहू भोलू सिंह, शरद सिंह, जीबी सिंह, राधेश्याम सोनी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिवशंकर शुक्ला, विजय धीमान, नामित सभासद नूरुल हसन, अंकुर जायसवाल, विनीत, डॉ. एसके राय, डॉ. पीयूष, डॉ. अनिल भारद्वाज, सलिल, विष्णु श्रीवास्तव, संतोष सहित कस्बे के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें