विशेश्वरगंज/पयागपुर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशेश्वरगंज/पयागपुर, 12 जुलाई। संगठन सृजन अभियान को गति और धार देने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विशेश्वरगंज, पयागपुर और हुजूरपुर की संयुक्त बैठक ग्राम सुल्ताना माफी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोऑर्डिनेटर शहाना सिद्दीकी और पूर्व कोषाध्यक्ष नईम अहमद मौजूद रहे।

बैठक में मण्डल कांग्रेस, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विशेश्वरगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवनंदन गोस्वामी, पयागपुर अध्यक्ष तेज नारायण सिंह और हुजूरपुर के पूर्व अध्यक्ष स्वदेश कुमार सिंह ने अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की।

जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि “संगठन, संघर्ष और सत्ता – यह तीनों एक सीढ़ी के तीन पायदान हैं, जिनकी बुनियाद मजबूत संगठन है।” किसान नेता धर्मेंद्र चौधरी ने मण्डल कांग्रेस को क्षेत्रीय महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर गठित करने और पंचायत चुनाव की तैयारी का आह्वान किया। महासचिव हमजा शफीक ने कहा कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप सभी जातियों, धर्मों और समुदायों को समान सम्मान देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

जिला उपाध्यक्ष जियाउद्दीन वारसी ने बताया कि संगठन सृजन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने जोशीले अंदाज़ में कहा, “बकता है कोई बकने दो, जलता है कोई जलने दो, गलता है कोई गलने दो… हम कांग्रेस पार्टी के वीर सिपाही हैं, और पार्टी का परचम लेकर बूथ स्तर तक पहुंचेंगे।”

बैठक में राम कुमार युगान्तर, केशरी पासवान, राजकुमारी गिरि, विन्दू, सोनू लाल गिरि, सरदार अयोध्या सिंह, जगदंबा प्रसाद सिंह, पयागपुर नगर अध्यक्ष नसीम इदरीसी, दुर्गेश सिंह, आनंद सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए।

बैठक के बाद नेता गण चित्तौरा और फखरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें