मा. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज गोण्डा दौरे पर, स्वास्थ्य सेवाओं का लेंगे जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ/गोण्डा। उत्तर प्रदेश के मा. उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी 8 जुलाई 2025 को एक दिवसीय गोण्डा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मा. उपमुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे लखनऊ स्थित राजभवन कॉलोनी से प्रस्थान कर 11:00 बजे लामार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11:35 बजे मनकापुर, गोण्डा के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:45 बजे वे केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह जी के मनकापुर स्थित आवास पहुंचेंगे और उनके स्वर्गीय पिता, पूर्व मंत्री श्री आनंद सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके पश्चात वे 12:20 बजे मनकापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निरीक्षण करेंगे और देवीपाटन मंडल के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर 1:45 बजे तक प्रस्तावित है।

दोपहर 1:55 बजे उपमुख्यमंत्री हेलीपैड से वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे और 2:35 बजे लामार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद वे 2:40 बजे राजभवन कॉलोनी के लिए रवाना होंगे और 2:45 बजे पुनः अपने निवास पर पहुंचेंगे।

मा. उपमुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए बीवीआईपी श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा प्रबंधों के लिए लखनऊ से लेकर गोण्डा तक पुलिस और सुरक्षा बलों को सतर्क किया गया है।

यह दौरा न केवल श्रद्धांजलि सभा तक सीमित रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें