नदियों का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, गिरीजा, शारदा और सरयू बैराज से छोड़ा गया भारी पानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब, लगातार बढ़ रहा है जलस्तर – गिरीजा, शारदा और सरयू बैराज से छोड़ा गया भारी पानी

गोंडा/अयोध्या, 06 जुलाई 2025: सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे तराई व निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराता नजर आ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर रविवार सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर 105.780 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान (D.L-106.070) से मात्र 0.29 मीटर नीचे है। वहीं, अयोध्या में जलस्तर 91.450 मीटर पहुंच गया है, जो सामान्य सीमा से लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है।

इस बीच बड़ी चिंता की बात यह है कि कुल 156791 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है।

गिरीजा बैराज से 87476 क्यूसेक

शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक

सरयू बैराज से 1168 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जहां एक तरफ नदी का जलस्तर बढ़ रहा है (Trend-Rising), वहीं जल का प्रवाह भी कुछ बैराजों पर कम होने के संकेत (Trend-Receding) दे रहे हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से कहा है कि वे सतर्क रहें और स्थिति गंभीर होने पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने के लिए तैयार रहें।

बाढ़ नियंत्रण विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और NDRF को अलर्ट पर रखा गया है। हालात अगर इसी तरह बने रहे तो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 प्रशासन द्वारा सुझाव:

नदी के किनारे जाने से बचें।

पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

बच्चों को नदी या तालाब के पास न जाने दें।

किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।

हिंद लेखनी न्यूज लगातार आपको अपडेट देता रहेगा।

आप बने रहें हमारे साथ…

रिपोर्ट – हिंद लेखनी न्यूज़, गोण्डा

️‍♂️ जिम्मेदारी से, सबसे पहले खबर

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें