स्कूल में लाखों की चोरी, ताले तोड़कर उपकरण व जरूरी कागजात ले गए अज्ञात चोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटरा बाजार (गोंडा)। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम व मौजा गोड़वा स्थित पारसनाथ तिवारी एजुकेशनल एकेडमी में 1-2 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया और वहां रखे कीमती उपकरण व महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए।

विद्यालय के प्रबंधक त्रिभुवन दत्त तिवारी पुत्र पारसनाथ तिवारी, निवासी गोड़वा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह स्कूल पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय का ताला भी टूटा था। कार्यालय से स्टेबलाइजर, हार्डडिस्क, डीवीआर, यूपीएस और सीसीटीवी कैमरों से जुड़े उपकरण गायब थे। इसके अलावा चोरों ने लाकर का ताला तोड़कर उसमें रखे जरूरी कागजात भी चोरी कर लिए।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रबंधन ने आशंका जताई है कि चोरी की वारदात सुनियोजित तरीके से की गई है, क्योंकि सीसीटीवी से संबंधित सभी उपकरण भी साथ ले जाए गए हैं।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से थाना कटरा बाजार में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें