कौड़िया थाने में महिला सशक्तिकरण की उड़ रही धज्जियां, थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के दावों की सच्चाई उस समय उजागर हो गई जब ग्राम पंचायत भैंसहा में एक गरीब महिला के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने दबंगों द्वारा महिला का आशियाना उजाड़ने की कार्रवाई में न केवल हस्तक्षेप नहीं किया, बल्कि महिला की बात को नजरअंदाज कर उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगे हों। इस प्रकरण को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग तेजी से उठ रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें