कर्नलगंज सीएचसी में मिली गंदगी, महिला आयोग की सदस्य ने जताई सख्त नाराजगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज, गोंडा।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही और एकता सिंह ने बुधवार को कर्नलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की गंदगी, अव्यवस्था और बदहाल हालात देखकर दोनों सदस्यों ने गहरी नाराजगी जताई।

अस्पताल परिसर में जगह-जगह फैला कचरा, गंदे शौचालय और बेतरतीब ढंग से रखे मेडिकल उपकरणों को देखकर रितु शाही ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह स्थिति मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है और यह अस्पताल की लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण है।

सदस्या एकता सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित किया जाए।

महिला आयोग की दोनों सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण में कोई खामी नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक निगरानी समिति के गठन का सुझाव भी दिया, जो सफाई कर्मियों की उपस्थिति और कार्य की नियमित जांच करे।

स्थानीय लोगों ने महिला आयोग की इस कार्रवाई की सराहना की और आशा जताई कि इससे अस्पताल की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india