चकमार्ग अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा, 20 जून 2025 – जनपद गोंडा में चकमार्गों से अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त रुख अपनाता दिख रहा है। जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है कि अब तक अतिक्रमण मुक्त कराए गए चकमार्गों की पूरी जानकारी और साफ-सुथरी तस्वीरें (फोटोग्राफ्स) तत्काल रूप से जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाएं।

जिला भूमि व्यवस्था सहायक (चकमार्ग) अनुभाग द्वारा जारी पत्रांक 310 / 2025 के अनुसार, जिन चकमार्गों को अब तक खाली कराया गया है और जहां मिट्टी पटाई का कार्य हुआ है, उनका विवरण स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य किया गया है। यह निर्देश अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों को भेजे गए हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर उनके मूल स्वरूप में बहाल करना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और आमजन को आने-जाने में सुविधा मिल सके।

इस निर्देश की एक प्रति जिलाधिकारी महोदया को भी सादर अवलोकन हेतु प्रेषित की गई है। प्रशासन द्वारा लिए गए इस ठोस कदम से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि चकमार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी संबंधित अधिकारियों को उत्तरदायी ठहराया जाएगा।

इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ने की उम्मीद है।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें