मनकापुर, 1 जून 2025:
मनकापुर – झिलाही रेलखंड के अपलाइन खंड पर स्थित समपार संख्या 245 / स्पेशल पर ओवरहॉलिंग एवं मशीन पैकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं मरम्मत की दृष्टि से आवश्यक रूप से निर्धारित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्य दो चरणों में होगा। पहले चरण में दिनांक 02 जून 2025 को रात्रि 8:00 बजे से लेकर 03 जून 2025 की सुबह 8:00 बजे तक अपलाइन पर कार्य किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में डाउनलाइन पर यह कार्य 03 जून की रात्रि 8:00 बजे से 04 जून की सुबह 8:00 बजे तक किया जाएगा।
इस कार्य के दौरान समपार संख्या 245 / स्पेशल (जो कोतवाली मनकापुर के निकट स्थित है) पर सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। इस कारणवश मनकापुर-नवाबगंज तथा मनकापुर-गोंडा मार्ग पर समपार संख्या 245 / स्पेशल होते हुए जाने वाला मार्ग प्रभावित रहेगा और इस रूट पर यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि उपरोक्त तिथियों में आमजन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और निर्धारित समयावधि के दौरान उक्त समपार से होकर न गुजरें।
—हिन्द लेखनी न्यूज़, मनकापुर
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







