जनपद गोण्डा में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 2 जून —

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद गोण्डा में आज कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इन तबादलों में विशेष रूप से उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, श्री यशवंत राव, जो वर्तमान में अपर उप जिलाधिकारी प्रथम, गोण्डा के पद पर कार्यरत थे, को उपजिलाधिकारी करनैलगंज नियुक्त किया गया है। वहीं, श्री भारत भार्गव, जो अब तक उपजिलाधिकारी करनैलगंज के रूप में सेवाएं दे रहे थे, उन्हें अपर उप जिलाधिकारी प्रथम, गोण्डा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में, श्रीमती सुरभि गौतम, जो वर्तमान में तहसीलदार तरबगंज के पद पर कार्यरत थीं, को तहसीलदार मनकापुर बनाया गया है। दूसरी ओर, श्री सत्यपाल सिंह, जो तहसीलदार मनकापुर के पद पर तैनात थे, को अब तहसीलदार तरबगंज के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल कार्यक्षमता को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है, जिससे जनहित से जुड़े कार्यों में और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

– हिंद लेखनी न्यूज़

 

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें