आपदा प्रभावितों को मिली राहत, 62 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई ₹12.404 लाख की सहायता राशि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच, 26 मई।

जिले के आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करते हुए जिला प्रशासन ने कुल 62 लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹12,40,400 की सहायता राशि अंतरित की है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि यह धनराशि विभिन्न प्रकार की आपदाओं के अंतर्गत अहैतुक सहायता, गृह अनुदान एवं पशु सहायता के रूप में दी गई है।

24 मई 2025 को स्थानांतरित की गई धनराशि का विवरण इस प्रकार है:

तहसील महसी: 29 व्यक्तियों को ₹2,38,000

तहसील नानपारा: 4 व्यक्तियों को ₹26,000

तहसील पयागपुर: 8 व्यक्तियों को ₹32,000

तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर): 5 व्यक्तियों को ₹27,400

तहसील सदर: 2 व्यक्तियों को ₹14,500

तहसील कैसरगंज: 11 व्यक्तियों को ₹65,000

इन 59 लाभार्थियों को कुल ₹4,02,900 की राशि स्थानांतरित की गई।

25 मई 2025 को दी गई बड़ी धनराशि का विवरण इस प्रकार है:

तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर): 1 व्यक्ति को अहैतुक सहायता ₹4,00,000

तहसील नानपारा: 1 व्यक्ति को अहैतुक सहायता ₹4,00,000

तहसील महसी: 1 व्यक्ति को पशु सहायता ₹37,500

इन 3 लाभार्थियों को कुल ₹8,37,500 की सहायता राशि उनके खातों में भेजी गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आपदा पीड़ितों को समय से राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रहा है।

 

– संवाददाता, बहराइच

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें