ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी द्वारा प्रस्तुत आज का राशिफल:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वास्तुशास्त्र में स्वास्तिक का महत्व अपार है।

घर के प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न अंकित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह न केवल नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है, बल्कि घर में व्याप्त वास्तुदोषों और मंगल ग्रह से जुड़े दोषों को भी कम करता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहता है।

 

मेष – आज सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय सामान्य से बेहतर चलेगा। नए विचार और योजनाओं की शुरुआत होगी। परिश्रम का फल मिलेगा, लेकिन संदेह से बचें।

वृष – आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी अड़चनें दूर हो सकती हैं। मानसिक बेचैनी रह सकती है, विवादों से दूरी बनाए रखें।

मिथुन – जोखिम भरे कार्यों से आज दूर रहें। प्रयासों के बावजूद सफलता में संदेह है। आर्थिक हानि की आशंका है। पारिवारिक तनाव भी हो सकता है।

कर्क – निवेश और यात्रा आपके पक्ष में रहेंगे। रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।

सिंह – भूमि-संपत्ति के कार्य सफल हो सकते हैं। धन लाभ के संकेत हैं। व्यापार में वृद्धि संभव है। सकारात्मक सोच से दिन अच्छा बीतेगा।

कन्या – कार्यस्थल पर बदलाव लाभकारी होगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला – आज रचनात्मकता का दिन है। किसी आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति संभव है। धार्मिक रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक – शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। शुभचिंतकों से भेंट लाभकारी होगी।

धनु – प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। विवादों से बचें, दिन भागदौड़ में बीतेगा।

मकर – आज का दिन लाभकारी रहेगा। रुकी हुई धनराशि मिलने की संभावना है। क्रोध और उत्तेजना से बचें।

कुंभ – नए वस्त्र या आभूषण प्राप्त हो सकते हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवारिक समस्याओं का समाधान निकलेगा।

मीन – आज खुशी की खबर मिल सकती है। व्यय बढ़ेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार लाभकारी रहेगा।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india