विधायक अजय सिंह और मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा की मौजूदगी में ग्राम सभाओं का दौरा, जनसमस्याओं पर चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करनैलगंज क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अजय सिंह और मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा के नेतृत्व में आज ग्राम सभाओं का दौरा किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ग्राम सभा पुरे अंगद में हरिओम ओझा की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पवन देव यादव, बूथ अध्यक्ष बुधई, कोटेदार तथा ग्रामवासियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।

वहीं शाहपुर धनावा गांव में रंजीत मौर्य की उपस्थिति में लोगों की मूलभूत समस्याओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार किया गया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह मुन्ना भैया, जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रताप नारायण, जिला महामंत्री कुंवर बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंगनाथ तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित, मंडल महामंत्री परमानंद ओझा, मंडल मंत्री मनीष तिवारी, मगन सिंह, रंगलाल यादव, अध्यक्ष जयलाल गौतम सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें