छात्राओं को दी गई साइबर सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा, कर्नलगंज: महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान” के तहत आज दिनांक 09 अप्रैल 2025 को थाना कर्नलगंज की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्र स्थित पी.एस. मेमोरियल इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन महिला उप निरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव और महिला आरक्षी रूपा देवी ने किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के महत्व को समझाया।

1090 – वीमेन पावर लाइन

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

112 – इमरजेंसी हेल्पलाइन

102 – एम्बुलेंस सेवा

108 – स्वास्थ्य सेवा

1930 – साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्पलाइन

इन नंबरों की मदद से छात्राएं न केवल आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकती हैं, बल्कि किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी, छेड़खानी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत मदद ले सकती हैं।

इस अवसर पर एंटी रोमियो फीडबैक फॉर्म भी छात्राओं से भरवाए गए, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव, सुझाव और मार्ग में आने वाली समस्याओं को साझा किया। टीम ने छात्राओं से पूछा कि उन्हें स्कूल आने-जाने में किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यदि कहीं असुरक्षा महसूस होती है तो वे बेझिझक मिशन शक्ति टीम से संपर्क करें।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने खुले मन से टीम से सवाल पूछे और सुझाव साझा किए। यह पहल छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और मिशन शक्ति टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग होती हैं।

मिशन शक्ति टीम ने विद्यालय प्रशासन और छात्राओं का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए उनकी टीम सदैव तत्पर रहेगी।

➡️ मिशन शक्ति टीम, थाना कर्नलगंज

➡️म.उ.नि. खुशबू श्रीवास्तव,

➡️म.आ. रूपा देवी

 

Hind Lekhni News
Author: Hind Lekhni News

"पत्रकारिता में सच्चाई लिखना जिम्मेदारी और साहस का काम है। जितनी खबरें, उतनी चुनौतियां और विरोधी भी बनते हैं, इसलिए सहिष्णुता, धैर्य और संतुलित सोच के साथ ही इस रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए" "मेरा अनुभव" अधिक न्यूज पढ़ने के लिए आज ही सर्च करें,(HIND LEKHNI NEWS)

Leave a Comment

और पढ़ें