गांधीनगर का युवक तीन दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करनैलगंज (गोंडा) – कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले का 30 वर्षीय युवक ओम प्रकाश तिवारी बीते तीन दिनों से लापता है, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों के अनुसार ओम प्रकाश 20 जून की रात से गायब है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पिता सिपाही लाल तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिससे पत्नी निशी तिवारी समेत पूरा परिवार सदमे में है और किसी अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए टीम गठित कर हर संभव प्रयास किया जा रहा है ।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें