ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज : गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू रेलवे स्टेशन पर आज एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक लखनऊ से गोरखपुर जा रही ट्रेन में सफर कर रहा था। ट्रेन के सरयू रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वह अचानक प्लेटफार्म पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर बांकेलाल ने बताया कि मृतक की पहचान मोबाइल फोन के जरिए की गई। युवक की पहचान 30 वर्षीय बृजराज गौड पुत्र रामकृष्ण गौड निवासी आजाद नगर कॉलोनी, रुस्तमपुर, रामगढ़ ताल, गोरखपुर के रूप में हुई है।

परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया, जिसके बाद शव को मृतक के भाई ऋषिराज को सौंप दिया गया। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें