लखनऊ रेलवे ट्रैक के पास महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज, गोंडा: कर्नलगंज क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ रेलवे ट्रैक के पास उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने एक महिला का क्षत-विक्षत शव देखा। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

प्रथमदृष्टया पुलिस का मानना है कि महिला की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर संभव एंगल से पड़ताल कर रही है।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें