धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर भाकियू (टिकैत) का जश्न, मिठाई बांटकर जताई खुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी और नारेबाजी की। संगठन ने इसे छात्रों और किसानों की जीत करार दिया।

जानकारी के अनुसार, भाकियू (टिकैत) के मंडल महासचिव आरिफ मलिक को दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूधली स्थित उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया था। इसकी सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता युवा महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक के नेतृत्व में संगठन कार्यालय पर धरने पर बैठ गए और दिल्ली जाने की अनुमति की मांग करने लगे।

इसी दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। भाकियू पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया, मिठाइयां बांटी और जमकर नारेबाजी की।

भाकियू (टिकैत) के मंडल महासचिव आरिफ मलिक ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने इसे जनता, छात्रों और किसानों की आवाज की जीत बताया। वहीं युवा महानगर अध्यक्ष उसमान मलिक ने छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के लिए प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग की।

इस अवसर पर वसीम मलिक, वंश गौतम, साजिद मलिक, नदीम मलिक, नौशाद मलिक, राजीव मोगरा, शौकीन मलिक, शाहनवाज, परवेज, आयान, वजीररहमान, फैज मलिक, आमिर, बुरहान, शावेज चौधरी, दानिश, मुशर्रफ, साबाज सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें