गोवध के वांछित आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल, अवैध असलहे व चोरी की बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहपुर। जनपद के थाना हथगांव पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित दो आरोपियों को सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, हथगांव-अम्बापुर मार्ग पर आदर्श पब्लिक स्कूल से लगभग 200 मीटर आगे आम और महुआ के बाग के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना गोवध निवारण अधिनियम के वांछित आरोपियों से हुआ। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर मुठभेड़ हुई, जिसमें समीम पुत्र स्व. नफीश निवासी रज्जीपुर छिवलाह (थाना हथगांव) के बाएं पैर तथा आफताब आलम पुत्र स्व. अमीर अहमद निवासी पीरनपुर (थाना कोतवाली नगर) के दाहिने पैर में गोली लगी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो अवैध 315 बोर तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, तीन लोहे के चापड़, एक लकड़ी का ठीहा, एक नीली पन्नी तथा बिना नंबर प्लेट की चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई।

घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें