द जर्नलिस्ट एसोसिएशन का हुआ विस्तार, महादेव मौर्य फिर बने जिलाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों की रक्षा को लेकर कर्नलगंज में हुई अहम बैठक, जिला व तहसील इकाइयों का पुनर्गठन

अध्यक्ष द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन गोंडा
     अध्यक्ष द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन गोंडा

गोण्डा। पत्रकारों की आवाज को और अधिक मजबूत बनाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से गुरुवार को द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक जेपीओपी मेमोरियल स्कूल, कर्नलगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य ने की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया।

 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को एक मजबूत और सक्रिय संगठन की आवश्यकता है, जो उनके अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा हो सके। जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और संगठन की मजबूती से ही पत्रकार समाज अपने हितों की रक्षा कर सकता है।

 

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। पत्रकार हित में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए महादेव प्रसाद मौर्य को पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया। नई जिला कार्यकारिणी में लखनलाल मिश्र और अनुराग मिश्र को जिला उपाध्यक्ष, पवनदेव सिंह को जिला महासचिव, ज्ञान प्रकाश चौहान एवं तबरेज आलम खान को जिला सचिव, शिवम श्रीवास्तव को जिला मीडिया प्रभारी, शिवकुमार पाण्डेय को जिला कोषाध्यक्ष, महेश गोस्वामी को जिला उप कोषाध्यक्ष, अभय प्रताप सिंह को जिला संगठन मंत्री, जीतलाल गोस्वामी को जिला विधिक सलाहकार तथा सरताज अहमद को जिला प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।

 

इसके अलावा आशीष कुमार चौरसिया को कर्नलगंज तहसील अध्यक्ष, शिव आशीष गोस्वामी को तहसील महासचिव, प्रभात कुमार तिवारी को तहसील उपाध्यक्ष, अमरेश प्रजापति को तहसील सचिव तथा सलीम अहमद खान को गोंडा सदर तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

बैठक में संगठन के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने तथा सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और पत्रकारों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

 

बैठक का समापन संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें