गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: कर्नलगंज में मतदान शुरू, भाजपा और सपा समर्थकों की दिखी सक्रियता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग, ब्लॉक सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही चुनाव प्रक्रिया; सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात

कर्नलगंज, गोण्डा।गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। कर्नलगंज ब्लॉक सभागार में मतदान को लेकर शिक्षक मतदाताओं और विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों में सक्रियता देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक करीब एक दर्जन मत डाले जाने की जानकारी सामने आई थी।

मतदान के दौरान भाजपा और सपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थक सक्रिय नजर आए। भाजपा समर्थकों में सक्रिय सदस्य एवं करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह के भाई मनमोहन सिंह, अनुपम मिश्रा, अनोखेलाल और लल्लन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, सपा समर्थित प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के पंडाल में फहीम अहमद पप्पू, रईस अहमद, देवीदयाल मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता दिखाई दिए।

ब्लॉक सभागार में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों की सक्रियता के बीच अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और चुनावी नतीजों पर टिकी हैं।

 

कर्नलगंज से पवनदेव सिंह की रिपोर्ट।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें