कर्नलगंज, गोण्डा। कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर स्थित नचनी ब्रह्मचारी देवस्थान के निकट बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग 8:15 बजे बाइक सवार दो युवक किसी दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल अवस्था में मिला। घायल का उपचार कराया जा रहा है। मृतक युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक का रंग गोरा, कद औसत, आंख-नाक सामान्य, चेहरा लंबा एवं गोल तथा शरीर इकहरा लेकिन मजबूत है। पहचान न होने के कारण पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को युवक के हुलिये के आधार पर उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल कर्नलगंज पुलिस अथवा निकटतम थाने से संपर्क करें, ताकि मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें। एक छोटी सी जानकारी किसी परिवार को उनके बिछड़े अपने तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।




