स्लैब की घोटाई करने आए राजगीर की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे उदवत गांव में काम करने आए एक राजगीर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र के सतवा मजरे पाकर गांव निवासी चंद्रभवन (45) पुत्र विश्वास पेशे से राजगीर थे। वह गांव निवासी दुलारे पासी के यहां स्लैब की घोटाई करने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

मृतक गांव निवासी रजऊ रैदास के दामाद बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

इस संबंध में चंदापुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें