महराजगंज में स्नातक एमएलसी चुनाव में 700 और शिक्षक विधायक चुनाव में 70 मतदाताओं ने किया मतदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज रायबरेली- लखनऊ खण्ड से स्नातक एमएलसी व शिक्षक विधायक के चुनाव के लिए महराजगंज कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कालेज में बने मतदान केंद्र पर सकुशल संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से ही प्रत्याशियों के समर्थक वोटरों को मतदान केंद्र तक लाने के लिए प्रयास करते रहे। वही स्नातक एमएलसी के लिए सपा व भाजपा के लोग अलग अलग कैंप बनाकर मतदाताओं की सहूलियत के लिए वोटर पर्चियां भरने में लगे रहे। भाजपा के कैंप में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल पासी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, जन्मेजय सिंह समेत दर्जनों लोग दिनभर डटे रहे। वही सपा के कैंप में बछरांवा विधायक श्यामसुंदर भारती , फिरोज अहमद, मोनू त्रिपाठी आदि पूरे दिन मतदाताओं को सहूलियत देते नजर आए। स्नातक एमएलसी के लिए महराजगंज क्षेत्र के 1367 मतदाताओं में 700 मतदाताओं ने वोट डाला तो वही शिक्षक विधायक के लिए महराजगंज क्षेत्र के 108 मतदाताओं में 70 मतदाताओं ने शिक्षक विधायक प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। मतदान केंद्र के आसपास सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस टीम के साथ कोतवाल जगदीश यादव भी सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए डटे रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें