अयोध्या में श्रद्धालुओं की कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रौजागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे, जो दर्शन कर लौट रहे थे। गनीमत रही कि सभी यात्रियों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते वाहन से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई।बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें