

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजी लाल मोदनवाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।
**कर्नलगंज, गोण्डा।** कंपोजिट विद्यालय कर्नलगंज में गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रामजी लाल मोदनवाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 50 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सितारा तथा बालक वर्ग में कार्तिक द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में हरकेश यादव और 200 मीटर दौड़ में महक सिंह ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के दौरान जिला व्यायाम शिक्षक श्री मनोज पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह, तेज बहादुर सिंह, दिलीप सिंह, विपिन सिंह, मानसिंह, राकेश कुमार गुप्ता, सतीश चौधरी, बाबूलाल यादव, ज्ञानेश सोनी, याकूब सिद्दीकी, रामकुमार मिश्र, भालिंद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, मोहम्मद इकबाल, बीपी सरोज, कमलेश यादव, चितरंजन त्रिपाठी, मोहम्मद इरफान खान, राम रंग सिंह एवं मोहम्मद सलमान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।




